Blog

बालिका के बाल काटने और छोटे भाई के अपहरण के प्रयास संबंधी शिकायत पर पुलिस  को नहीं मिले साक्ष्य

पड़ोसियों एवं  पीड़िता के घर के बाहर मौजूद लोगों द्वारा घटना के  दौरान किसी भी व्यक्ति की आवाजाही न होने की बात कही 

 

सत्यता जानने के लिए पुलिस टीम अब भी लगी है प्रयास में

हरिद्वार । शनि चौक जगजीतपुर में निवास कर रहे व्यक्ति द्वारा थाना कनखल में शिकायत देकर बताया गया कि 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता के किराये के मकान में घुसकर उसके बेटे के अपहरण का प्रयास करने में असफल होने पर उसकी बेटी के बाल काट दिए।

नाबालिक के अपहरण से जुड़े इस मसले को पूरी गंभीरता से लेते हुए शिकायत पर थाना कनखल पर मु0अ0स0- 99/2025 धारा 333, 137(2), 62, 115(2) बीएनएस दर्ज किया गया तथा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम आरोपी की तलाश व सबूत जुटाने क्षेत्र में एक्टीव हुई।

पड़ोसियों व पीड़िता के घर के बाहर मौजूद लोगों द्वारा घटना के बारे में पीड़िता द्वारा बताए जाने तथा इस दौरान किसी भी व्यक्ति की आवाजाही न होने की बात बताने पर भी पुलिस ने नाबालिक से जुड़ा गंभीर मसला होने के चलते इलैक्ट्रानिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए तो प्रारंभिक तौर पर नाबालिक के अपहरण व अपहरणकर्ताओं द्वारा बच्ची के बाल काटने की घटना की पुष्टि नही हुई है।

उक्त प्रकरण में अभी विवेचना प्रचलित है तथा साक्ष्य संकलन के साथ ही गवाहों के बयानों की सत्यता जांच जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!