Blog

मुख्यालय द्वारा जारी पद्दोन्नती आदेश से जनपद हरिद्वार को मिले 10 नए इंस्पेक्टर

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कैंप ऑफिस में नए निरीक्षकों को पहनाए स्टार

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा दिनांक 30.05.2025 को जारी किए गए आदेश के माध्यम से कुल 57 उप निरीक्षक गण को निरीक्षक पद के लिए पद्दोन्नत किया गया है। बीते रोज जारी की गई उक्त सूची में वर्तमान में जनपद हरिद्वार में तैनात 10 उप निरीक्षक गण के नाम सम्मिलित हैं।

आज सांय एसएसपी कैंप ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा निरीक्षक पद पर पद्दोन्नत जवानों को एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की उपस्थिति में स्टार पहनाए गए।

इस दौरान प्रसन्न मुद्रा में दिखे  डोबाल सहित अन्य ऑफिसर्स द्वारा नवपद्दोन्नत निरीक्षकों के हाथों मिष्ठान ग्रहण कर उन्हे बधाई दी गई तथा आशा व्यक्त की गई कि प्रमोट ऑफिसर्स यूं ही उर्जावान रहकर जनसेवा में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे।

प्रमोट हुए सब इंस्पेक्टर्स का विवरण-

1- उ.नि. जहांगीर अली

2 उ.नि. वीरेन्द्र चन्द्र रमोला

3- उ.नि. नरेश कुमार

4- उ.नि. सुभाष चन्द्र

5- उ.नि. चित्रगुप्त

6- उ.नि. नरेश सिंह

7- उ.नि. केदार सिंह

8- उ.नि. प्रदीप सिंह

9- उ.नि. मनोहर सिंह

10- उ.नि. विनोद प्रसाद

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!