कौसानी में पर्यटकों की बेहतर सुविधा हेतु पर्यटक आवास गृह उच्चीकरण हेतु ₹2.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

कमल मिश्रा
बागेश्वर। विधायक पार्वती दास ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बागेश्वर के पर्यटक स्थल कौसानी स्थित पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण के लिए ₹2.73 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
धनराशि की स्वीकृति होने पर विधायक पार्वती दास ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से कौसानी पर्यटक आवास गृह के विकास हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.10 करोड़ जारी कर दी गई है। जिससे कौसानी पहुँचने वाले पर्यटकों को उचित मूल्य में आवास सुविधा, सेवाएं व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं समस्त कौसानी क्षेत्रवासियों की तरफ से प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूं।


