Blog

जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान  नहीं किया गया तो किया जाएगा आंदोलन – सुमित चौधरी

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार । वार्ड 58 राजा गार्डन के पार्षद सुमित त्यागी ने जगजीतपुर स्थित शराब के ठेके को शिफ्ट करने, क्षेत्र की सभी कालोनियों को सीवर सुविधा का लाभ देने, वार्ड में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और वन्य जीवों को आबादी में आने से रोकने के लिए संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्षद सुमित त्यागी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से निरंतर पत्राचार और शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
सुमित त्यागी ने आरोप लगाया कि केएफडब्लयू योजना के तहत डाली जा रही सीवर लाइन में वार्ड 58 के कई इलाकों को छोड़ दिया गया है। जिन इलाकों को छोड़ दिया गया है। उनमें भी सीवर लाइन की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर में एक दर्जन स्कूल, कालेज, मेडिकल कालेज और आवासीय कॉलोनियों के बीच स्थित शराब के ठेके की वजह से माहौल खराब हो रहा है। जनहित में ठेके को तत्काल अन्यंत्र विस्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विश्व बैंक द्वारा पोषित पेयजल योजना के तहत आ रहे बिलों में भारी अनियमिताएं हैं। सुमित त्यागी ने कहा कि तय किए गए मानकों के विपरीत बढ़ी हुई राशि के बिल उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को भारी भरकम रकम के लिए बिल भेज दिए गए। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। पार्षद सुमित त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए उन्होंने विभाग को पत्र लिखा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुमित त्यागी ने कहा कि जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली जानवर रोजाना रिहाइशी इलाकों में आ रहे हैं। वन विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी जंगली जानवरों को रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पत्रकारवार्ता के दौरान सन्नी कुमार, अरविंद शर्मा, सौरभ सिंह, अभिषेक भाटी, आशीष चौधरी, जोनी, सागर सैनी, नरेश सेमवाल, लक्की महाजन, रोहित, बादल त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!