Blog

रुड़की में 4 से 5 बीघा में  अनधिकृत प्लाटिंग किए जाने  को  प्राधिकरण   ने किया ध्वस्त 

 

कमल मिश्रा 

15 दिसम्बर 2025। एचआरडीए अधिकारियों ने अवगत कराया कि  द्वारा टांडा रोड गाधा रोणा रोड मंगलौर तहसील रुड़की में  शमशाद द्वारा लगभग 4 से 5 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी  जिसको संज्ञान में  रखते हुए प्राधिकरण द्वारा उक्त अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किया गया है।

स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!