महापौर किरण जैसल के कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र रावत सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

कमल मिश्रा
हरिद्वार । नगर निगम की महापौर किरण जैसल जी के कार्यकाल के सफलतम 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर,पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महापौर किरण जैसल के 1 वर्ष के कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। महापौर के द्वारा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है साथ ही निगम में हुई अनियमितताओं पर पर रोक लगी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विकास तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, जिला पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे।




