रोकमैन कंपनी सिडकुल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

कमल मिश्रा
हरिद्वार। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रोकमैन कंपनी सिडकुल में कंपनी के एच आर हेड सुनील उनियाल के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला हरिद्वार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय शाह द्वारा आयोजित की गई।

कार्यशाला के दौरान डॉ. संजय शाह ने कैंसर होने के कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव कर स्वयं को स्वस्थ रखने के सरल और प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी बातों को अत्यंत सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया, जिससे सभी कर्मचारियों को विषय को आसानी से समझने में मदद मिली।
सत्र के दौरान कर्मचारियों द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर डॉ. शाह जी ने बहुत ही धैर्य और स्नेहपूर्वक दिए। उनकी सकारात्मक सोच और प्रेरणादायक मार्गदर्शन से सभी उपस्थित कर्मचारी अत्यंत प्रभावित हुए।

कार्यक्रम के अंत में सुनील उनियाल ने डॉ. संजय शाह सर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका प्रेरणा से भरा मार्गदर्शन हमारे लिए अमृत के समान है। जहाँ एक ओर डॉक्टर कहते हैं ‘एडमिट करो’, वहीं आप कहते हैं ‘अपनी जीवनशैली बदलो’।”




