Blog
म्युनिसिपल इंटर कॉलेज ज्वालापुर में छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान

कमल मिश्रा

हरिद्वार। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 7 फरवरी को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री के आदेश के अनुरूप ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा भी जनपद में स्वच्छता की मुहिम चलाई गई। इसी कड़ी में म्युनिसिपल इंटर कॉलेज ज्वालापुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कटारिया ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। भारत के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही मोदी जी के स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकती है।




