हरिद्वार

देहरादून में हुए स्क्वे गेम में मेडल प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ियों का वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने किया सम्मान

इमरान देशभक्त 

 रुड़की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने कहा कि खेलों से जहां बच्चों का शारीरिक विकास होता है,वहीं खेल एक ऐसा क्षेत्र है,जिसके माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर पर प्राप्त होता है।उक्त विचार वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने इस स्क्वे गेम में मेडल जीतने वाले युवा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास तो होता ही है,साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का भी अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि सभी इस खेल में आगे बढ़े तथा अपने परिवार और अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करें।गढ़वाल सभा में हुए इस सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा उन्हें मेडल प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कहा कि हमारे रुडकी क्षेत्र में अनेक होनहार बच्चे खेल के मैदान में लगातार अपनी उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।इस अवसर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी वेदांत सुयाल,जयंत चौधरी,अभिनव चौधरी,वंश सैनी,रुद्र कुमार के अलावा कोच शिशंक सैनी,दुष्यंत सैनी,इस्तांक धीमान, उत्सव प्रजापति,मयंक तोमर,हरिश राणा व शैल्विया शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

देहरादून में हुए स्क्वे गेम में मेडल प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ियों का वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने किया सम्मान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!