हरिद्वार

तीर्थ नगरी के प्रतिबंधित क्षेत्र मे अंडे की बिक्री कर रही दुकानों के  नगर निगम ने काटे चालान

टिबडी, और शिवलोक मे अंडा बिकने की मिल रही थी शिकायतें

डॉ हिमांशु द्विवेदी 

हरिद्वार, तीर्थ नगरी में मास मदिरा एवं अंडे की बिक्री प्रतिबंधित है लेकिन टीबड़ी और शिवलोक में अंडे बिकने की शिकायतें काफी लंबे अरसे से मिल रही थी जिस पर अपर नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने कार्रवाई करते हुए टीबडी क्षेत्र के लक्की प्रोविजन स्टोर एवं ठेलियों पर अंडा बिक रहा था ।उनका चालान काट दिया । प्रतिबंधित क्षेत्र में अंडा बिकने की शिकायत जिला अधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम मे भी की गई थी।

जिस पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी थी। लेकिन क्षेत्र में अंडा बिकना बंद नहीं हुआ ।इसलिए नगर निगम ने चालानी कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि पुन: प्रतिबंधित क्षेत्र में अंडा बिक्री करते पाए गए तो मुकदमा कायम होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!