हरिद्वार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संकल्प परमो धर्म ट्रस्ट ने किया महिलाओं को सम्मानित

शक्ति स्वरूपा महिलाएं हैं समाज की शक्ति और संस्कृति की आधारशिला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट द्वारा श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास मंदिर में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह मे विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, मेयर किरण जैसल, साध्वी प्राची एवं संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष रंजीता झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि शक्ति स्वरूपा महिलाएं समाज की शक्ति और संस्कृति की आधारशिला हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहन देने और उनके योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि आज की महिला शिक्षा, समाज सेवा, प्रशासन आदि क्षेत्रों में कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साध्वी प्राची ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम मे नृत्यांगना कला केंद्र के बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की। वैषण्वी झा ने दुर्गा स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी। अमित चौधरी ने सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। विनीता चौहान के निर्देशन मे बाल विवाह पर नाट्य मंचन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, एआरटीओ नेहा झा, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला विधिव सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, डा.संध्या शर्मा, कुमारी सलोनी, रश्मि त्यागी, रेखा सिंघल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, सचिन, तरुण कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष सुधा राठोर, संगीता बंसल, सहसचिव हरि नारायण त्रिपाठी, अर्चना झा, मंत्री वरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, माया देवी, आशुतोष पांडे, प्रसून दुबे, शशि भूषण पांडे, विनोद कुमार त्रिपाठी, रमेश पांडे, संतोष झा, यतीश राठौर, कमलाकर शास्त्री, प्रमोद कुमार, मनसा देवी के पुजारी महेश दूबे, प्रसून दूबे, पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, चारु शुक्ला, सपना पंडित, विनीता चौहान, अनीता गुप्ता, लीला देवी, अंजलि अग्रवाल, कोमल यादव, सीता देवी, गोल्डी शुक्ला, उपासना मिश्र, जितेंद्र शुक्ल, योगेश चौधरी, राजीत कुशवाहा, विनीत, संजय सहित सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!