Blog

नगर निगम ऋषिकेश में आयोजित किया गया   स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 500 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य चेकअप

नगर निगम के 321 स्वास्थ्य  कर्मियों को वितरित की  वर्दी ओर मेडिकल किट 

 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

ऋषिकेश। नगर निगम  में  महापौर शंभू पासवान,   नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल  एवं क्षेत्रीय पार्षदगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों  को स्मृति चिन्ह भेंट कर  उनका  अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

 

महापौर शंभू पासवान ने बताया कि पर्यावरण मित्र कूड़ा बिनने वाले रैक पिकर्स, सुपरवाइजर एवं आमजमानस के लिए मेदांता हॉस्पिटल नोएडा दिल्ली, एम्स ऋषिकेश, एसपीएस राजकीय हॉस्पिटल ऋषिकेश एवं निर्मल आश्रम चिकित्सालय ऋषिकेश के 15 स्पेशलिस्ट डॉक्टर   टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आज के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में  500 से अधिक व्यक्तियों का चेकअप स्वास्थ्य परीक्षण दवाई विभिन्न प्रकार की जांच एवं दवाई वितरण आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में मेदांता हॉस्पिटल से हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट,कैंसर विशेषज्ञ एम्स से नाक कान गले का डॉक्टर, आंखों का डॉक्टर जनरल फिजिशियन गायनो उपस्थित रहे। जबकि निर्मल हॉस्पिटल से स्वांश रोग जनरल फिजिशियन आदि विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित रहे। निर्मल आश्रम अस्पताल aiims ऋषिकेश एसपीएस हॉस्पिटल ऋषिकेश के द्वारा दवाई वितरण किया गया। मेदांता हॉस्पिटल के द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए भी कर्मचारियों को एक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

नगर निगम के 321 स्वास्थ्य  कर्मियों को वितरित की  वर्दी ओर मेडिकल किट 

इस शिवर में नगर निगम के कर्मचारियों के अतिरिक्त निगम के कर्मचारियों के परिजन एवं आम जनता के द्वारा भी लाभ प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त इस कैंप में नगर निगम के 321 स्वास्थ्य कर्मचारियों को जूते वर्दी एवं मेडिकल किट का वितरण किया गया। इसमें उपस्थित रैगपिकर्स को मेडिकल किट के साथ-साथ सिपेट इंस्टिट्यूट डोईवाला के द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत 35 रैकपिकर्ष को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

नगर आयुक्त  गोपाल राम बिनवाल नगर निगम के पर्यावरण मित्र रैग पिकर्स यह सभी कर्मचारी शहर को स्वच्छ और साफ करने के लिए रीड की हड्डी है। कर्मचारियों का सम्मान एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखा जाना अति आवश्यक है। महापौर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि नगर निगम के समस्त पर्यावरण मित्रों के लिए निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों के द्वारा कर्मचारियों का उत्साह वरदान हो रहा है जिससे नगर निगम में साफ सफाई कार्य में भी प्रगति आ रही है आगे भी निगम कर्मचारियों के हित में इस प्रकार के निर्णय समय-समय पर लिए जाएंगे। इस अवसर पर चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त,   अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त, समस्त सफाई निरीक्षक सफाई सुपरवाइजर के अलावा क्षेत्रीय पार्षद  आशु डांग , दिनेश रावत ,  राजेश कोठियाल , सरोजिनी थपलियाल, देवेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!