एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

कर्मचारी यूनियन AISBISF (ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन) ने अपनी विभिन्न मांगो के लिए प्रदर्शन कर,   की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा 

 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार 15.05.2026। अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ (AISBISF)  (शुक्रवार) को अपनी लंबित मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय -5 भेल सेक्टर 1 हरिद्वार के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और साथ ही आने वाली 25 और 26 मई 2026 को  दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान भी किया ।

इस अवसर पर संघ क्षेत्रीय सचिव  जितेंद्र कुमार के नेतृत्व मे विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए जिनमें प्रमुख रूप से संदेश वाहकों , बैंक गार्ड की नियुक्ति , NPS कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प, पेंशन विसंगतयो को दूर करना , आउटसोर्सिंग पर रोक , 2019 के बाद नियुक्त कर्मचियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर को दोबारा शुरू करना , कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा , क्रॉस सेलिंग प्रक्रिया में गलत तरीके से उत्पाद बेचने ( मिस सेलिंग ) पर रोक और बोर्ड मै कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति की मांगे समाहित है ।

इसके उपरांत आंदोलन को आक्रामक करते हुए आगामी दिनों में सोशल मीडिया अभियान , कैंडल मार्च अभियान चलाया जाएगा जो अंतत: 25 और 26 मई को पूर्ण हड़ताल मै परिवर्तित होगा ।

प्रदर्शन का नेतृत्व जितेंद्र कुमार क्षेत्रीय सचिव एवं रीना कटियार संगठन सचिव ने किया, प्रदर्शन में अभिषेक वालिया, मीनू सैनी, प्रतिमा कुमारी, नीता सिंह, नीता गौतम, कविंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!