एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

SBI कर्मचारी यूनियन AISBISF (ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन) ने 16 सूत्रीय मांगो के लिए प्रदर्शन कर, की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा

 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार 22/05/2026। अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ (AISBISF) ने  अपनी लंबित मांगों को लेकर भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय -5 भेल सेक्टर 1 हरिद्वार के सामने दोपहर 2 बजे ध्वनिमत नारो के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।

इसी प्रदर्शन के क्रम में आज शाम 6 बजे क्षेत्रीय कार्यालय के सामने कैंडल मार्च में न्याय की माँग की गई। जिसमें आने वाली 25 और 26 मई 2026 को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान भी किया ।

संघ  के क्षेत्रीय सचिव  जितेंद्र कुमार के नेतृत्व मे विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए जिनमें प्रमुख रूप से संदेश वाहकों , बैंक गार्ड की नियुक्ति , NPS कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने का विकल्प, पेंशन विसंगतयो को दूर करना , आउटसोर्सिंग पर रोक , 2019 के बाद नियुक्त कर्मचियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर को दोबारा शुरू करना , कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा , क्रॉस सेलिंग प्रक्रिया में गलत तरीके से उत्पाद बेचने ( मिस सेलिंग ) पर रोक और बोर्ड मै कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति की मांगे समाहित है । इसके तत्पश्चात आंदोलन को आक्रामक करते हुए शनिवार एवं रविवार की छुट्टी के उपरांत क्रमशः सोमवार, मंगलवार 25 और 26 मई को पूर्ण हड़ताल की जाएगी ।

प्रदर्शन का नेतृत्व जितेंद्र कुमार क्षेत्रीय सचिव एवं रीना कटियार संगठन सचिव ने किया, प्रदर्शन में अमित बिष्ट, मीनू सैनी, प्रतिमा कुमारी, नीता सिंह, नीता गौतम, कविंद्र सिंह, नवीन प्रजापति, यशपाल सिंहसहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!