सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार ने धूमधाम के साथ मनाया प्रथम स्थापना दिवस समारोह

कमल मिश्रा

हरिद्वार। सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस समारोह। इस अवसर पर जानकारी देते हुए फोरम के सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार की स्थापना 2 अगस्त 2010 को हुई, आज ही के दिन सीनियर सिटीजन फोरम हरिद्वार वट वृक्ष को लगाया गया था।आज हम जिसका स्थापना दिवस मनाने के लिए होटल गार्डेनिया में एकत्रित हुए हैं।

एम के मित्तल( पूर्व निदेशक भेल, हरिद्वार), पी एन मलिक, जे एल पाहवा, पी के जैन , अध्यक्ष अजीत जैन, सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, एम के रैना , president AISCCON, संजीव गुप्ता एवं संस्थापक सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सरोज जैन ने संस्थापक सदस्यों , सर्वेश गुप्ता, अशोक मानिकतला, एस एस पी सहगल एवं जे डी गोयल का परिचय दिया और उनके योगदान को याद किया ।
एम के मित्तल, अध्यक्ष अजीत जैन एवं सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल ने संस्थापक सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया ।

वरिष्ठ पत्रकार एवं गायक मेहताब आलम, चंद्रमा की तरह पूरे कार्यक्रम में सुरों की चांदनी बिखेरते रहे।
प्रसिद्ध गायिका शीना भटनागर ने बहुत सुंदर भजन एवं गानों से सारा माहौल संगीतमय बना दिया ।
प्रसिद्ध कवि सुभाष मलिक ने इस अवसर पर अपनी मौलिक प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में vocal गीत सत्यम् शिवम् सुंदरम पर सामूहिक प्रस्तुति देने वाले सुरेखा पालगे , सविता अग्रवाल, सुरेश पालगे,एन के राजू,विपिन शर्मा,राज अनेजा,जया रैना एवं श्री एस के अग्रवाल ने एक सामूहिक भावना, अभ्यास और तालमेल का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

सचिव एस के अग्रवाल ने अपने म्यूजिक टीचर राहुल अरोड़ा, जो स्ट्रिंग म्यूजिक केयर, हरिद्वार के निदेशक हैं, का परिचय कराया और उन्हें आशीर्वाद दिया ।
अंत में संस्था सचिव एस के अग्रवाल ने संस्थापक सदस्यों , सभी सदस्यों, आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों, कलाकारों, होटल गार्डेनिया का आभार प्रगट किया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिती ने इस प्रथम स्थापना दिवस को विशेष बना दिया । उन्होंने कहा कि,यदि आज का यह समारोह आपके चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाये, आपके मन में अपनापन जगा जाऐ, और आपको अगले वर्ष फिर मिलने की उत्सुकता दे जाए, तो समझ लीजिए हमारा प्रथम स्थापना दिवस समारोह सफल हो गया।
मिडिया प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 210 सदस्यों ने भाग लिया।




