हरिद्वार

श्रावण मास में शिव भक्तों की निस्वार्थ सेवा करना ही सच्ची शिव आराधना है-महंत बिष्णु दास

उछाली आश्रम में कांवड सेवा निरंतर जारी

वरिष्ठ पत्रकार श्रवण झा 

हरिद्वार। श्रावण काॅवड़ मेला के साथ साथ श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में शिवभक्त कांवडियों के लिए सेवा शिविर भी लगातार जारी है। ललतारो पुल के निकट शिविर में दूर-दराज से आने वाले हजारों कांवडियों के लिए भोजन, पेयजल, चाय की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा कार्य में आश्रम के संतों के साथ बडी संख्या में स्वयंसेवक भी पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

आश्रम परमाध्यक्ष महंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि कांवडियों की सेवा भारतीय सनातन संस्कृति की महान परंपरा है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव के भक्तों की निस्वार्थ सेवा करना ही सच्ची शिव आराधना है। सेवा कार्य बिना किसी भेदभाव के निरंतर चल रहा है और प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्यों से जुडने का आह्वान करते हुए कहा कि जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि आश्रम में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

छठे दिन शिविर में कई श्रद्धालुओं ने आश्रम के संतों और स्वयंसेवकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए इसे कांवड यात्रा के दौरान एक अनुकरणीय सेवा अभियान बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की। आश्रम परमाध्यक्ष के अनुसार श्रावण मास के दौरान कांवड सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। सेवा कार्यो में महंत सीताराम दास,महंत कन्हैया दास,राघवेन्द्र दास,पुनीत दास,अमन दास, सुभाष जसवाणी,सुरेश खेड़ा,रमेश खनेजा सहित आश्रम के अन्य सेवादार जुटे रहे

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!