शिवरतन सिटी फेस-2 में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं गणेश एन्क्लेव गली नंबर–18 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

उत्तराखंड उवाच कमल मिश्रा

हरिद्वार। नवोदय नगर, वार्ड संख्या–13 के शिवरतन सिटी फेस-2 में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधिवत लोकार्पण कर इन विकास कार्यों को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इसके साथ ही गणेश एन्क्लेव, गली नंबर–18 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।
सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आवागमन की व्यवस्था और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित होगी। वहीं गणेश एन्क्लेव गली नंबर–18 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
लोकार्पण एवं निर्माण कार्य के शुभारंभ के दौरान क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने तिरंगा ध्वज वितरित किया तथा सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं के विकास का यह सिलसिला आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, नाली, पार्क, स्वच्छता एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित एवं निरंतर विकास ही नगर पालिका की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदरपाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतू चौधरी, श्वेता सिंह, मुकेश रावत, वतन वर्मा, रामनिवास गुर्जर, आकाश पाल, नीरज प्रेमी, भानु प्रताप सिंह, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, आदित्य मलिक, रणधीर प्रताप सिंह, सुनीता जैन, केसवी भट्ट, मनीष त्यागी, नीतू चौधरी, नीरज सिंह, सिखा जी, सतवीर सिंह, राहुल अरोरा, मेघा अरोरा, सचिन कौशिक, विवेक त्यागी, उजाला त्यागी, सपना, ममता, नेहा, रीता, अभिषेक, करन सिंह, राजकुमार, दीपचंद पांडे, प्रदीप, इंदु, नेहा, अमित, अनुज राजपूत, दीप्ति, राजू, कपिल, सोनम, पूनम, सुधीर, प्रीति, पृथ्वीराज तोमर, मनोज मिश्रा, संचित डागर, बलवंत सिंह रावत, दीपा सिंह, निलम रावत, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।




