हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के राजेंद्र छात्रावास परिसर में कन्या गुरुकुल का शैक्षणिक सत्र 2026-27 का यज्ञ आहुति के साथ हुआ आरम्भ

देश की महिला  आज शैक्षिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाकर कर रही है देश के भविष्य को संवारने का  कार्य - मेयर किरण जैसल

कमल मिश्रा 

 

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के राजेंद्र छात्रावास परिसर में कन्या गुरुकुल का शैक्षणिक सत्र 2026-27 का यज्ञ आहुति के साथ आरम्भ हुआ।

महिला शिक्षा को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में गुरुकुल का योगदान वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सार्थक हो रहा है। देश की विषम परिस्थितियों में महिलाओं को जिस शैक्षिक माहौल में विकास की यात्रा तय करनी थी, उसको सुगम बनाने में मुख्य सूत्रधार स्वामी श्रद्धानन्द की सोच एवं मूल्यपरक विचारधारा रही है।

इस अवसर पर  उपस्थित छात्राओं व शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए मेयर किरण जैसल ने  कहा कि आज हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़ कर देश के विकास अपना सहयोग दे रही है । महापौर किरण जैसल ने उपस्थित छात्राओं से आह्वान किया  कि वे शैक्षिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाकर देश के भविष्य को संवारने में अपना योगदान देने के लिए आगे आये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न तथा महिला जागृति से ही देश विकसित एवं विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो सकता है।

समविश्वविद्यालय कुलपति प्रो० प्रतिभा मेहता लूथरा ने अपने संबोधन में कहा कि देश तथा समाज को जब भी नेतृत्व की आवश्यकता हुई गुरुकुल ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर संसाधन व सुविधाएं छात्राओं को उपलब्ध कराने की दिशा में समविश्वविद्यालय प्रशासन निरंतर अग्रसर है, जिसके परिणामस्वरूप आज स्वतंत्र परिसर के रूप में छात्राओं की कक्षाएं आरम्भ की जा रही है।

इस अवसर पर प्रो0 सुरेखा राणा, प्रो० नवनीत, प्रो० राजकुमार भाटिया, डा० बबीता शर्मा, डा० मीरा त्यागी, डा० निशा, डा० रेखा मलिक, डा० दीपा गुप्ता, डा० शालिनी, डा0 प्रीति आर्य, डा0 सुनीति आर्य, डा0 रीना नौटियाल, डा0 श्वेता अग्रवाल, डा0 वंदना, डा0 प्रमिला आर्य, गुरुकुल क्षेत्र पार्षद नागेन्द्र राणा, जीवन वरियाल, डा० विपिन बालियान, कुलभूषण शर्मा, सत्यदेव, मनोज, विकास कुमार सहित विभिन्न छात्राएं उपस्थित रहीं। यज्ञ कार्यक्रम का संचालन डा0 दीपा गुप्ता, डा0 बबीता शर्मा एवं डा0 रेखा मलिक ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!