हरिद्वार

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे भारत रत्न प्राप्त  सर्वपल्ली  डॉ राधाकृष्णन को श्रद्धा-सुमन अर्पित  कर किया याद 

प्रकृति में गुरु बिना शिष्य तथा शिष्य बिना गुरु का अस्तित्व निराधार- डॉ शिवकुमार

कमल मिश्रा 

हरिद्वार ।  राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे भारत रत्न एवं प्रथम नागरिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। इसी  अवसर पर प्रशिक्षु छात्रों द्वारा गुरु वंदन एवं नव आगन्तुक छात्रों का स्वागत समारोह  भी आयोजित किया गया ।  शिक्षकों के सम्मान मे छात्रों ने  भी  सुंदर  कार्यक्रमों  की प्रस्तुति दी।

कहा जाता है कि प्रकृति में गुरु बिना शिष्य तथा शिष्य बिना गुरु का अस्तित्व निराधार है। गुरु की कसौटी पर कसा हुआ शिष्य जीवन की कठिनाईयों पर विजय प्राप्त करके लक्ष्य प्राप्त करने मे सफल होता है।

इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहा कि गुरु केवल वाहय गुणों की खान नही, अपितु शिष्य को अन्तःवासी रखकर युग निर्माता के रूप मे शिष्य का नवनिर्माण करता है। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने जीवन में गुरु की महत्ता पर काव्य, गीत, प्रेरक कहानियॉ एवं मनोरंजनात्मक खेलो का आयोजन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ0 अजय मलिक, डॉ0 कपिल मिश्रा, डॉ0 अनुज कुमार, डॉ0 प्रदीप कुमार, दुष्यंत सिंह राणा, सुनील कुमार, कुलभूषण शर्मा, अश्वनी कुमार, कुलदीप रतूडी, आदि उपस्थित रहे। आदित्य कश्यप, अनुभव, अक्षय, हितिक चन्द्रा, अनुराग सिंह राणा, अनिरुद्ध, कार्यक्रम  संचालन कर्ता  अमन सागर ,  दिवाकर कश्यप, रविन्द्र परमार, कुलदीप, राजेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!