उत्तरकाशी

एफएलसी कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक 

 

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

उत्तरकाशी, 21 अक्टूबर ।

आगामी 23 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले एफएलसी कार्य के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफएलसी कार्य से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष हरीश डंगवाल, कांग्रेस से सुधीश पंवार तथा बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी जुड़े रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!