स्याल्दे भाकुड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, “जन-जन तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य” – राधेरमन उप्रेती

कमल मिश्रा
स्याल्दे/ भाकुड़ा (अल्मोड़ा)। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं व जनसुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड स्याल्दे के हरलाल इंटरमीडिएट कॉलेज भाकुड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधे रमन उप्रेती का स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधे रमन उप्रेती ने सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी महत्वपूर्ण योजनाओं बारे में जानकारी दी ।उन्होंने कहा कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पद पर न रहते हुए भी क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा ही उनका एकमात्र संकल्प है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो विकास के कार्य देश में किये जा रहे हैं तथा उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में जो भी जनहित में विकास के कार्य किया जा रहे हैं । वो सराहनीय है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प 2047 तक विकसित भारत बनाने हेतु हम सबको सहयोग करना होगा।



