एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हरिद्वार 06/10/2026 । पुराना रानीपुर  मोड़ स्थित  होटल सिटी प्राइड में हरिद्वार विधानसभा में एक बैठक आयोजित कि गई जिसमें  विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार  मदन कौशिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदगणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में सेवा संकल्प अभियान का संचालन किया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत कल दिनांक 07/10/2026 को प्रातः 9 बजे रुड़की मे डी ए वी कॉलेज से बी एस एम कॉलेज तक सेवा ज्योति यात्रा एवं मशाल यात्रा निकाली जाएगी उस मशाल को चिह्नित चौराहे पर स्थापित किया जाएगा जिसे भविष्य में विकसित भारत संकल्प सेवा चौक के रूप मे स्थापित किया जाएगा ।

इस विशाल यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं उसके बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय  नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा

मदन कौशिक जीने सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रुड़की पहुंचने का आव्हान किया

इस अवसर पर नगर निगम  हरिद्वार मेयर  किरण जैसल ने कहा कि मोदी जी का जीवन देश सेवा को समर्पित रहा है हम सभी को मोदी जी के विचारों से प्रेरणा मिलती है हम सभी मोदी जी के विचारों को सुनने के लिए पहुंचे

इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनु कक्कड़ जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर जिला मंत्री पारुल चौहान जिला उपाध्यक्ष सीमा चौहान मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा राजेंद्र कटारिया तुषांक भट्ट मंडल महामंत्री हर्षित त्रिपाठी राकेश नोडियाल गौरव वर्मा देवेश ममगई सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट करण वर्मा निकुंज शर्मा अंकित रघुवंशी विष्णु अग्रवाल दीपांशु विद्यार्थी सीमा कटारिया हिना दुआ रश्मि बुद्धिराजा रीना धीमान दिनेश राठी दुर्जनेंद्र सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!