डॉ. नवीन चंद्र पंत ने लोहाघाट विधानसभा से प्रस्तुत की विधायक पद हेतु दावेदारी
संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक लंबे जुड़ाव ने डॉ. नवीन चंद्र पंत को लोहाघाट विधानसभा से भाजपा टिकट का बनाया प्रबल दावेदार
कमल मिश्रा
हरिद्वार/लोहाघाट। देहरादून से दिल्ली तक संघ के वरिष्ठ संगठनात्मक हलकों में मजबूत पहचान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्षों पुराने आत्मीय संबंध और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के साथ लंबा जुड़ाव डॉ. नवीन चंद्र पंत की राजनीतिक पृष्ठभूमि को एक मजबूत कड़ी से जोड़ता है।
डॉ नवीन चंद्र पंत एक सरल भाषी और सुलझे हुए एक संघीय युवा है । जिन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अपना जीवन समर्पित किया है । छात्र जीवन से ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष रहने से लेकर वर्तमान में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री की जिम्मेदारी तक उनका सफर संगठनात्मक अनुभव और सार्वजनिक जीवन की लंबी यात्रा को दर्शाता है।
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार उनसे चुनाव मैदान में उतरने तथा क्षेत्र के नेतृत्व और विकास की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों की इसी अपेक्षा और आग्रह के बीच डॉ. पंत ने भी लोहाघाट विधानसभा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
उनकी दावेदारी के पीछे केवल राजनीतिक आकांक्षा नहीं, बल्कि वर्षों की संगठनात्मक तपस्या, वैचारिक प्रतिबद्धता, वरिष्ठ नेतृत्व से पुराने संबंध और क्षेत्र के प्रति जुड़ाव जैसे महत्वपूर्ण आधार हैं।
छात्रसंघ अध्यक्ष से दर्जा राज्यमंत्री तक का सफर, संघ-परिषद की वैचारिक पृष्ठभूमि, देहरादून से दिल्ली तक संगठनात्मक संपर्क और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पुराना आत्मीय जुड़ाव—ये सभी पहलू डॉ. नवीन चंद्र पंत की दावेदारी को विशेष चर्चा में ला रहे हैं।
अब लोहाघाट की राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र भाजपा नेतृत्व का आगामी निर्णय है। पार्टी किसे अपना प्रत्याशी बनाती है, यह भविष्य के गर्भ में है, लेकिन डॉ. नवीन चंद्र पंत ने अपनी दावेदारी के साथ राजनीतिक समीकरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
वर्षों की संगठनात्मक साधना, नेतृत्व का विश्वास और क्षेत्रवासियों का आग्रह—इन्हीं तीन आधारों के साथ डॉ. नवीन चंद्र पंत की लोहाघाट से दावेदारी सामने है।
अगर संगठन और भाजपा डॉ पंत को विधायक पद हेतु उम्मीदवार बनाती है तो निश्चय ही लोहाघाट सीट भाजपा की झोली में आएगी । ये शब्द डॉ पंत के नहीं अपितु लोहाघाट की जनता के है
दावेदारी में अनुभव, संगठन में समर्पण और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव।




