Blog

विधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद   मुख्यमंत्री   धामी  के ऋषिकेश पहुंचने पर महापौर  के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कमल मिश्रा 

ऋषिकेश : विधानसभा सत्र के सफल संचालन के उपरांत देहरादून लौट रहे उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी  का ऋषिकेश आगमन पर नटराज चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । नगर निगम ऋषिकेश के महापौर  शम्भू पासवान के नेतृत्व में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री  का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया ।

इस अवसर पर महापौर  शम्भू पासवान  ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है । उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री महोदय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, सुशासन और विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है ।

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का ऋषिकेश आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है । प्रदेश के विकास के प्रति मुख्यमंत्री जी की प्रतिबद्धता से आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है ।

 

देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नटराज चौक पर रुककर उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके स्नेह, उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया ।

मुख्यमंत्री  के स्वागत के दौरान नटराज चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा । पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों एवं जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया । इस अवसर पर महापौर  शम्भू पासवान  के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!