Blog

मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने मुख्य बाजार तथा अनाज मंडी में समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क,लोगों ने पुष्प वर्षा कर दिया आशीर्वाद

 रुड़की।मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने मुख्य बाजार तथा अनाज मंडी में जनसंपर्क कर जीत के लिए लोगों का समर्थन मांगा।इस दौरान अधिकतर व्यापारियों ने कांग्रेस मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता का गर्मजोशी से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा लड्डू खिलाकर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी।

पूजा गुप्ता ने कहा कि उनका मिशन केवल नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने का है।आज जो नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है,तो उन्हें जीत भी निश्चित ही मिलेगी।उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम की मेयर वे चुनी जाती है तो नगर हित के लिए जो कार्य कराए जाने हैं,उन पर वह खरा उतरेगी।उन्होंने जो भी वादे नगर की जनता से किए हैं,वह पूरे किए जाएंगे तथा नगर के विकास के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!