Blog

भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल ने किया विभिन्न वार्डो में किया जनसंपर्क, जनता का मिल रहा है भारी समर्थन

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल ने आज हरिद्वार नगर निगम के विभिन्न वार्डो सप्तऋषि अंबेडकर नगर सीतापुर गोविंदपुरी आचार्यन शिवलोक संदेश नगर पांडेवाला राजघाट आदि में जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से नगर निगम हरिद्वार को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ निगमो में लाने का भरसक प्रयास करूंगी।

जनमानस का समर्थन व आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है विपक्षियों के पास हरिद्वार को आगे ले जाने ना कोई विजन है ना ही कोई रोड मैप है।

आज वैश्य समाज महिला विंग द्वारा भाजपा प्रत्याशी किरण जैसल को भी अपना समर्थन दिया गया।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का आशीर्वाद मुझे व भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से आज हर वर्ग लाभान्वित है।

मुझे विश्वास है कि आपका यह आशीर्वाद आने वाले 23 तारीख को जरूर भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा।

इस अवसर पर वार्ड प्रत्याशी आकाश भाटी निशा देवी विनीत चौहान ममता नेगी एकता गुप्ता निशा नौडियाल शुभम मंडोला किरण प्रकाश वर्मा मुकुल पाराशर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!