Blog

श्री अमर धाम में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

मनोज ठाकुर मनोजानंद

हरिद्वार।  श्रवण नाथ नगर स्थित श्रीअमर धाम में वार्षिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत दुर्गा दास महाराज ने कहा संत सेवा तथा गुरु धाम में यज्ञ अनुष्ठान भंडारे का आयोजन कराने वाले भक्त बड़े ही भाग्यशाली होते हैं क्योंकि गुरुजनों की सेवा का अवसर बड़े ही भाग्य से प्राप्त होता है इस अवसर पर बोलते हुए महंत नारायण दास पटवारी ने कहा भजन कीर्तन और भगवान राम की भक्ति भक्तों के भाग्य का उदय कर देती है उनका लोक एवं परलोक सुधार देती हैं अमर धाम के महंत शत्रुघ्न दास महाराज ने कहा गुरु धाम की सेवा और भगवान राम का भजन भाग्य से ही प्राप्त होता है वे लोग पकड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन पर गुरुदेव की कृपा होती है इस पृथ्वी लोक पर गुरु साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधिहै गुरुदेव धर्म-कर्म यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों के भाग्य का उदय कर देते हैं तथा उनका मानव जीवन सार्थक करते थे इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया गया परम पूज्य गुरुदेव संस्थापक माधव दास जी महाराज जम्मू वाले गुरुदेव की पावन कृपा अनुसार एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी संत महापुरुषों तथा भक्तजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया माता वैष्णो देवी की कृपा से भक्तनो ने भजन कीर्तन का आनंद लिया।

इस अवसर पर महंत कन्हैया दास महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत रवि देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत प्रमोद दास महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज सहित अनेको संत महापुरुष उपस्थित थे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!