Blog

एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मना दी श्रद्धांजलि

इमरान देशभक्त 

रुड़की।मानवाधिकार ब्यूरो,उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तहसील कैम्प कार्यलय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीदी दिवस के रूप में मनाई। उनके चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सादगी व बिना खड़ग ढाल भारत माता को स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी गुजरात के पाटीदार परिवार में जन्मे थे।उन्होंने बैरिस्टर की उपाधि प्राप्त की तथा भारत माता को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र कराने की शपथ ले स्वयं को राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एडवोकेट रामगोपाल शर्मा,पूर्वी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने रामधुन सुनाई।

इस अवसर पर सुनील कुमार गोयल,अशोक कुमार,नसीम अहमद,ऋषिपाल बर्मन,पंडित बालगोविंद थपियाल,ब्रजेश सैनी, मदन श्रीवास्तव,मेघराज काम्बोज,अनिल वर्मा,सचिन गोंड़वाल,नीरज कपिल,सुधीर चौधरी,नरेश कुमार,राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!