Blog

संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है – अयोध्या दास महाराज

 

हरिद्वार 6 फरवरी (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द )।

नृसिंह धाम श्रवण नाथ नगर हरिद्वार हरिद्वार में ब्रह्मचारी जी की पावन पुण्यतिथि उनके भक्तों द्वारा बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई ।

इस अवसर पर बोलते हुए जगतगुरु रामानंदाचार्य  अयोध्या दास जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संतो द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है संत जो भी धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ भंडारे आदि करते हैं उसमें भक्तों के कल्याण की भावना छुपी रहती है ।

सभी ने पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज को स्मरण करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन था जिसमें सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर महंत राजेंद्र दास महाराज कोतवाल रामदास महाराज धर्मदास महाराज शाहिद भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!