हरिद्वार

सुंदरकांड पाठ के साथ भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का शुभारंभ, बैलून उड़ाकर दिया खुशहाली, सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश

बीएचईएल में शुरू हुआ भगीरथ मेला,  होगा मनोरंजन और आकर्षण का केंद्र ,  अधिक से अधिक  लोगों से आने की  की अपील

कमल मिश्रा 

हरिद्वार।  भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर यूनियन, फेडरेशन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक, समिति के संरक्षक सुकरम पाल  सहित पूरी टीम भागीरथ परिवार मौजूद रही। शुभारंभ अवसर पर बैलून उड़ाकर खुशहाली, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।

समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मेले में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा, मां की चौकी, गरबा डांस एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आकर्षक झूले, जलपरी, भूत बंगला और मारुति सर्कस प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ क्रॉकरी, फर्नीचर, कपड़े एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानें भी लगाई गई हैं।

समिति के सचिव परमाल सिंह  ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा गार्ड, बाउंसर एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है।

उपाध्यक्ष तरूण शुक्ल  ने बताया कि टीम भागीरथ के सदस्य मेले के कोने-कोने में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मुस्तैद रहेंगे, ताकि मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

सांस्कृतिक आयोजन के संयोजक संतोष साहु  ने बताया कि हरिद्वार के विभिन्न स्कूलों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

कोषाध्यक्ष प्रवीन बरदिया  ने बताया कि मेले में गरबा डांस के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। प्रतिभागियों से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा तथा रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर लकी ड्रा निकाला जाएगा।

समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजन का आनंद लेने तथा सामाजिक एकता, समरसता और सद्भाव के संदेश को मजबूत करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!