Blog

स्व श्री गोविंद बल्लभ उपाध्याय एवं स्व श्री शिवनारायण सिंह की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार  06 मई 2026 । चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के तत्वाधान में जिला शाखा हरिद्वार ने पूर्व की भांति दिनांक 07मई 2026 को स्व श्री गोविंद बल्लभ उपाध्याय पूर्व प्रदेश महामंत्री स्व श्री शिवनारायण सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार में लगाया जाएगा जो सुबह 09 बजे से 02 बजे तक चलेगा।

रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा आर के सिंह, प्रमुख अधीक्षक डा आर बी सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मुख्य परामर्शदाता निदेशक लेवल डा राजेश कुमार गुप्ता, प्रभारी रक्तकेंद्र डा रविन्द्र चौहान जी, स्व उपाध्याय जी स्व शिवनारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण ओर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि संगठन लगातार श्री उपाध्याय जी और स्व शिवनारायण जी की चौदहवें रक्तदान शिविर रक्तकेंद्र जिला चिकित्सालय हरिद्वार में लगाया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर जिला मंत्री राकेश भंवर ने बताया कि कैंप और फल वितरण इस दिवस पर पूरे उत्तराखंड में स्मृति दिवस के रूप में किया जाता है। इसमें कर्मचारियों के साथ साथ रक्तदानियों ओर

संस्थाओं, ऋषिकुल, गुरुकुल के कर्मचारी और उपाध्याय जी और शिवनारायण जी के परिवार के भी रक्तदान करते हैं।

उन्होंने अपील कि कि इस समय रक्तकेंद्र में रक्त की कमी को देखते हुए ओर मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!