Blog

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर कैबिनेट मंत्री  ने बधाई पत्र भेजकर खुशी मनाई।

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोत्तम प्रतिष्ठित सम्मान भारत रत्न मिलने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी जैसे राष्ट्र मनिषियों को सम्मानित किये जाने से यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा। डॉ अग्रवाल ने इसके लिए आडवाणी जी को पत्र भेज कर बधाई भी दी है।

डॉ अग्रवाल ने पुराने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि आजादी के संक्रमण काल में देश अनेक प्रान्तों एवं रियासतों में विभक्त था एवं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा अपनी दृढ इच्छा शक्ति से राष्ट्र को एकीकृत कर सुदृढ़ रूप प्रदान किया गया। ठीक उसी प्रकार आडवाणी जी द्वारा भी अस्सी एवं नब्बे के दशक में राम-रथ जैसी यात्रा के सहारे सम्पूर्ण देश में भ्रमण कर विघटित हिन्दू समाज को न केवल एकीकृत किया गया।

डॉ अग्रवाल ने आडवाणी जी के साथ बिताए वक्त को याद करते हुए कहा कि आडवाणी जी ने भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत नींव प्रदान की। कहा कि आडवाणी के नेतृत्व में निकाली गयी स्वर्ण जयंती रथ यात्रा के तत्कालीन उत्तर प्रदेश के हरिद्वार से लेकर सहारनपुर तक मुझे भी दिवस प्रमुख के रूप में दायित्व निर्वहन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

 

 

डॉ अग्रवाल ने माँ गंगा से आडवाणी जी के सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना भी की।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!