Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की शिरकत

मोदी जी के नेतृत्व में देश का लगातार हो रहा स्वर्णीम विकास- रेखा आर्या 

 

देहरादून 9 जून 2024 । उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा की यह बेहद सौभाग्य की बात है कि उन्हें भी मोदी जी के शपथ ग्रहण में शामिल होकर साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का स्वर्णीम विकास हुआ है। आगे भी मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में देश और प्रदेश विकास पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा और विदेशों में भी भारत की ख्याति निरंतर बढ़ती रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!