Blog

 श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के जीणोद्धार के तीन वर्ष पूरा होने पर हुआ सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन

इमरान देशभक्त 

रूड़की।श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा द्वारा पहाड़ी बाजार स्थित श्रीमुक्तेश्वर महादेव शिव मन्दिर रुड़की में मन्दिर के जिर्णोद्धार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान संस्थान के प्रधान सुरेश कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष भगवत स्वरूप ने कहा कि हमारी सभा हर वर्ष मंदिर के वार्षिक उत्सव के रूप में कुछ ना कुछ धार्मिक आयोजन करती आ रही है।सभा के मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर से पहाड़ी बाजार के जीणोद्धार के कार्य को पूर्ण हुए तीन वर्ष हो गए हैं और लगातार मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते जा रहे हैं।सनातन धर्म प्रेमी मंदिर में सुबह-शाम भगवान के श्री चरणों में आरती करते हैं जो सभा के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर सभा के उप मंत्री गोपाल गुप्ता,नवीन अग्रवाल,गगन साहनी,अनुज शर्मा,आचार्य रोहित शर्मा,आचार्य सचिन शर्मा,विभोर अग्रवाल,श्रीमती संध्या अरोड़ा,पार्षद राकेश अग्रवाल,राकेश रस्तोगी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!