Blog

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित अन्य  दिग्गज नेताओं से मिले बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती

 श्री बदरीनाथ - केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओंं की दी जानकारी साथ ही भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया

 

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

देहरादून: 2 जून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज सचिवालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया‌ एवं यात्रा व्यवस्थाओंं की जानकारी दी।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने आज ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट सहित विधान सभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी देहरादून में भेंट की तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं को बताया कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में यात्रा कुशलता से चल रही है।तीर्थयात्रियों को भगवान के सुगम दर्शन हो रहे है।

श्री बदरीनाथ धाम में लक्ष्मी गेट के बजाय अब घंटाकर्ण गेट से ही सभी को दर्शन कराये जा रहे है। सभी को एक जैसी दर्शन व्यवस्था में दर्शन‌ हो रहे है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!