विक्रम भुल्लर द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं की दहाड़ और खचाखच भरे सभागार से गदगद हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री ने युवा संवाद शक्ति कार्यक्रम में युवाओं में भरा जोश

कमल मिश्रा
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में युवाओं का दिखा उत्साह, विशेष कार्य करने वाले कराए सम्मानित

हरिद्वार। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने संवाद कार्यक्रम में युवाओं की ऐतिहासिक भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। युवाओं की भीड़ और मनोबल को देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए सरकार का विजन बताकर जोश भरा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद देश के प्रसिद्ध इंफ्लुएंशर के साथ युवाओं के प्रश्नों के जवाब संतुलित तौर पर दिए।
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। युवाओं में विक्रम की पकड़ हमेशा मजबूत रही है। युवाओं के साथ अन्य आयु वर्ग के नेताओं के साथ सामाजिक सेवाओं से जुड़े लोगों में भी विक्रम की अच्छी पकड़ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश की बागडौर संभालने के बाद से विक्रम का कद बढ़ता रहा। कई मंचों पर मुख्यमंत्री धामी ने विक्रम का नाम लेकर उसका उत्साह बढ़ाया। यहां तक की कई कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की सहभागिता सुनिश्चित की।
अब जब देश का युवा जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहा था तो उसी दौरान हरिद्वार धर्मनगरी में युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम रखा गया। प्रदर्शन तो समाप्त हो गया, लेकिन युवाओं की नब्ज टटोलने के लिए विक्रम भुल्लर अपने साथियों के साथ आगे आया और युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम नियत किया।
विक्रम भुल्लर ने अपनी कार्यक्रम तय करते हुए स्टूडेंट के साथ इंफ्लुएंशर को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में पहुंचे इंफ्लुएंशर के साथ स्टूडेंट ने युवा तर्क के सवाल पूछे, जिनका जवाब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी शैली में दिया।
इनका मिला सहयोग
शिवालिकनगर के चेयरमैन राजीव शर्मा, युवा मोर्चा के मंत्री राहुल शर्मा, युधिश्ठिर वालिया, संदीप प्रधान, विनित यादव, लोकेश पाल, सुमित भाटी, लेखराज गुर्जर, नितिश चौधरी, मनमोहन जोशी, चंचल, दीपांशु शर्मा, देव विख्यात भाटी, अंशुल शर्मा, अमन चौहान, छोटू जयंत, हर्ष वालिया आदि ने साथ दिया।
ये आए इंफ्लुएंशर, दिव्य शिवपुरी, आकाश, अपूर्व कंसल, अर्पिता गर्ग, विपुल गांबा, अर्पित शर्मा शामिल हुए।




