चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कमल मिश्रा
हरिद्वार 20 अगस्त 2026। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपे जाने को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा कर्मचारियों के उत्पीड़न और शोषण किए जाने की शिकायत आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को बताने का अनुरोध किया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, जिला मंत्री राकेश भंवर प्रदेश संगठन सचिव दिनेश गुसाईं ने कहा कि कर्मचारियों को जानबूझकर परेशान और उत्पीड़ित किए जाने की कार्यवाही महानिदेशालय/शासन द्वारा की जा रही है
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि ⁰महानिदेशक और शासन नहीं चाहता है कि कर्मचारियों की पदोन्नति की जाये लगभग दस वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पदोन्नति कनिष्ठ सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक, लेब सहायक के पदों पर नहीं की जा रही है जो कि न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नर्सेज संवर्ग को मरीजों को संपर्क में रहने पर पौष्टिक आहार भत्ता दिया जाता है किंतु वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मरीजों के संपर्क में रहने पर नहीं दिया जाता है न ही धुलाई भत्ता 500रुपए दिया जाना न्यायोचित होगा वर्दी भत्ता वेतन में लगाया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी ने कहा कि महानिदेशालय देहरादून में भेद भाव की नीति आज से नहीं पूर्व से ही है इनके द्वारा विभाग में जितने कर्मचारी होते थे सभी को अधिकारी बना दिया गया है सभी संवर्ग अधिकारी बन चुके हैं सिर्फ एक संवर्ग बचता है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उसके साथ भेद भाव किया जा रहा है न ही पदोन्नति की जा रही है न ही कर्मचारियों को पशुपालन विभाग नियमावली के अनुसार पदोन्नति की जा रही है ना ही उद्यान विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी माली को टेक्निकल करते हुए उद्यान सहायक बना दिया गया है किंतु स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति का हक सभी संवर्ग को है किन्तु स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पूर्वाग्रह है ऐसा लगता है 21अगस्त को महानिदेशालय देहरादून में कर्मचारी हल्ला बोलेंगे और इनकी पोल खोलेंगे।
प्रदर्शन में दिनेश लखेड़ा, सुनील अधिकारी, जम्बू प्रसाद, राकेश भंवर, नितिन, सुरेश, अजय कुमार, त्रिलोक सिंह बमूलचंद चौधरी, मुकेश कुमार, ताजबर सिंह इत्यादि शामिल थे।


