हरिद्वार

बीच एशियाई गेम्स में रजत पदक विजेता यथार्थ देशलाल को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया

 

 

हरिद्वार, 02 मई 2026

सान्या, चीन में आयोजित छठे बीच एशियन गेम्स में रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी यथार्थ देशवाल को जिलाधिकारी मयूर दीमित  ने कैम्प कार्यालय पर सम्मानित किया। जिलाधिकारी महोदय कबड्‌डी की इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड कबड्‌डी एसोसियेशन व रजत पदक प्राप्त यथार्थ देशवाल को बधाई दी व युवाओं को खेलों से जोड़ने की प्रेरणा दी।

 

उत्तराखण्ड कबड्‌डी एसोसियेशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि यथार्थ देशवाल ने छ: सदस्यों की भारतीय टीम में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी राज्य के दो खिलाड़ी भूमिका एवं राहुल बोरा ने बहरीन यूथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। श्री जोशी ने कहा कि विगत छ: माह में राज्य के तीन खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में कबड्‌डी के लिए दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है।

पूर्व पालिका अध्यक्ष  प्रदीप चौधरी ने कबड्‌डी में राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओ.पी. चौहान (अध्यक्ष- पिकल बॉल एसोसियेशन) ने उत्तराखण्ड कबड्‌डी एसोसियेशन, उनके प्रशिक्षकों व प्रदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी।

उत्तराखण्ड कबड्‌डी एसोसियेशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि हरिद्वार की भूमिका का चयन 20वें एशियन गेम्स, जापान हेतु भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है। सर्किल स्टाइल एशियन कबड्‌डी चेम्पियनशिप के प्रशिक्षण शिविर में भी राज्य के छ: खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धि हेतु  प्रदीप चौधरी, विमल डबराल, चेतन जोशी, ओ.पी. चौहान, नरेन्द्र सिंह रौथाण, महेश जोशी, मुकेश भट्‌ट, दिनेश चन्द्र शर्मा, ऋषिपाल सिंह, विवेक पड़ेलिया, आशीष कुमार, नितिन राठी, गौरव कुमार ने बधाई दी।

प्रेस वार्ता में महेश जोशी, नरेन्द्र सिंह रौथाण, चेतन जोशी, प्रदीप चौधरी, ओ.पी. चौहान, विवेक पडलिया, विमल डबराल, नवीन चौहान, पंकज राठी, सतीश उप्रेती, सुमित कुमार, समीर, विजेन्द्र राठी सहित खेल एकेडमी के खिलाड़ी व प्रशिक्षकगण सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!