हरिद्वार

राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान को लेकर  महाविद्यालय में  किया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन 

नशा मुक्ति अभियान  पर शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने ली शपथ

कमल मिश्रा 

हरिद्वार। समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन और आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने हेतु चिन्मय डिग्री कॉलेज में नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ के अंतर्गत राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति पर एक विशेष जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ओर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों   ने जीवन में नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागृत करने की सामूहिक शपथ ली।

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव आलोक शुक्ला ने शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे के गिरफ्त में फसता ही जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज हम इस संकल्प के साथ शपथ लेते हैं कि हम अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का प्रयोग नहीं करेंगे और साथ ही अपने परिवार मित्रों को भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर  कार्यक्रम कॉर्डिनेटर डॉ पी के शर्मा ने  कहा कि  नशा एक मीठे जहर के समान होता है जो मनुष्य के शरीर को धीरे धीरे खोखला कर देता है। लेकिन आज का युवा नशे की लत  के फंसता ही जा रहा है। उन्होंने कहा  कि नशा मुक्ति अभियान के लिए हम सब को जागरूक होना पड़ेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ मनीषा, प्रोफेसर आनंद शंकर सिंह , डॉ दीपिका,  सुरभि गुप्ता,  डॉ संतोष कुमार, डॉ राकेश चतुर्वेदी,  विक्रम सिंह नेगी, अभिनव ध्यानी, सौरभ गुप्ता, रमन चावला,  राहुल कुमार, कमल मिश्रा, राजेश ठाकुर, गौतम महतो, सोनू कुमार, राजेंद्र सिंह अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!