एक्सक्लूसिव खबरेंहल्द्वानी

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, विजयपुर गांव को मिली सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात

उत्तराखंड उवाच ब्यूरो 

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के सतत प्रयासों और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सांसद अजय भट्ट द्वारा क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांगों को लगातार शासन स्तर पर उठाए जाने के फलस्वरूप गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

राज्य योजना (मा०मु०मं०घो० सं०-317/2013) के अंतर्गत जनपद नैनीताल की लालकुआं विधानसभा के विकासखंड हल्द्वानी स्थित विजयपुर–पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में परिवर्तित करने की योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देवला मल्ला से किलोमीटर 2 तक मार्ग के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण के साथ-साथ सुखी नदी पर कॉजवे का निर्माण भी किया जाएगा।

 

 

सांसद अजय भट्ट ने इस परियोजना की वित्तीय सुकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग को मोटर मार्ग में परिवर्तित किए जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिल गई है।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और कॉजवे बनने से विजयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान आने वाली कठिनाइयों से भी राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!