Blog

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नव वर्ष पर प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी की प्रेरणा से संपन्न हुआ स्वच्छता अभियान

प्रधान संपादक कमल मिश्रा

नई टिहरी 2 जनवरी ।   राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नव वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी  की प्रेरणा से समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नव वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी  ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि नए साल की शुरुआत हमें महाविद्यालय प्रांगण को स्वच्छ करने से करनी चाहिए क्योंकि स्वच्छता ही हमारे सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों को आधार प्रदान करती है। साफ सफाई के लिए हमें हमेशा आगे बढ़कर खुद को प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय में उपस्थित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और प्रसन्नता के साथ बढ़-चढ़कर आज के स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

स्वच्छता कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ० किशोर सिंह चौहान, डॉ रजनी लस्याल,  खुशपाल,  विनीत कुमार,  यशवंत सिंह, डॉ0 सुगंधा वर्मा, डॉ0 भूपेश चंद्र पंत, डॉ0 प्रभात कुमार सिंह, आराधना राठौर, डॉ निशी दुबे,  नेहा बिष्ट,  संगीता थपलियाल,  स्वर्ण सिंह,  मदन सिंह,  जितेंद्र सिंह पवार,  होशियार सिंह,  कौशल सिंह बिष्ट,  धनराज सिंह बिष्ट,  सुनील गैरोला,  संजय कुमार,  अमीर सिंह,  जयप्रकाश भट्ट,  सुरेश चंद,  विजयलक्ष्मी,  नरेश चंद एवं  हिमानी रमोला उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!