ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण हेतु आए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुल सचिव का चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
कर्मचारी संघ ने कुल सचिव को समस्याओं से कराया अवगत

कमल मिश्रा

हरिद्वार 25जून 2026 । चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में निरीक्षण करने आये कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल पी सी एस को बुके देकर स्वागत किया उनके साथ परिसर निदेशक डा अनूप कुमार गकखड और उनसे समय लेकर कर्मचारियों की मांगों वेतन, पदोन्नति, इत्यादि मांगो के निस्तारण का अनुरोध किया। कुल सचिव शिव कुमार बर्नवाल द्वारा सकारात्मक वार्ता के दौरान विश्विद्यालय की कठिनाइयों, जो पिछले छ वर्षों से लगातार चली आ रही है, उनके द्वारा धीरे धीरे सभी के सहयोग से निस्तारण करने के प्रयास हेतु अग्रसर है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कर्मचारियों का वेतन सही समय से देने, कर्मचारियों की पदोन्नति जिन पदों पर वो कार्य कर रहे हैं उन्हीं पदों पर करने जैसे लाइब्रेरी सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी, सहायक, लेब सहायक, योग प्रशिक्षक सहायक, पंचकर्म सहायक पर पदोन्नति करने की मांग जो पहले से चली आ रही है इस पदोन्नति से विश्विद्यालय/सरकार/शासन कोई वित्तीय भार भी नहीं होगा क्योंकि कर्मचारी वर्तमान में 1900,2000,2400,2800, ग्रेड पे ले रहे हैं, कर्मचारियों की वर्दी, ए सी पी, जी पी एफ, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का शीघ्र भुगतान, पेंशन इत्यादि की मांग की उनके द्वारा कहा गया कि जो भी न्यायोचित मांग आपकी है उसे पूर्ण करने का प्रयास करेंगे आप अपनी मांगो का पत्र पुनः मुझे भेजे।
सभी कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आप कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के साथ साथ कर्मचारियों के साथ न्याय करेंगे यह हमारा आप पर विश्वास है।
बुके देने और वार्ता करने वालों में सर्व दिनेश लखेडा, छत्रपाल सिंह, अमित कुमार,सतीश, बाला देवी, बृजेश, डोली, सुमंत पाल, कल्लू, चंद्रप्रकाश, उपस्थित रहे।




