Blog

गुरुकुल कांगड़ी इंजीनियरिंग छात्रों  को दिलाई गई हिमालय संरक्षण की शपथ

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार द्वारा हिमालय दिवस पर आयोजित किया शपथ कार्यक्रम

प्रधान संपादक कमल मिश्रा 

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पंडित लेखराम इंजीनियरिंग हॉस्टल में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की इकाई चार के स्वयंसेवकों और इंजीनियरिंग छात्रों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य हिमालय की जैव विविधता, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

डॉ. मयंक पोखरियाल ने छात्रों को हिमालय के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हिमालय हमारी प्राकृतिक धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।

वार्डन डॉ. धर्मेंद्र बालियान ने भी छात्रों को सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया । एनएसएस स्वयंसेवकों एवम छात्रों ने मिलकर हिमालय संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और भविष्य में इस दिशा में काम करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मयंक पोखरियाल, हॉस्टल वार्डन डॉ. धर्मेंद्र बालियान एवम जतिन कुमार समेत कई छात्र मौजूद रहे।यह कार्यक्रम छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण की भावना को मजबूत करने और उन्हें समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कुलपति प्रो० हेमलता के, कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार, एवम संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!