ऋषिकेश

एम्स में आयोजित  हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 

 

7 अक्टूबर 2026

एम्स ऋषिकेश में आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी कार्मिकों को हिन्दी में काम करने के प्रति प्रेरित किया गया।

पिछले माह 14 से 30 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर संस्थान द्वारा प्रतिभागियों को एक सादे कार्यक्रम के तहत पुरस्कृत किया गया। संस्थान के राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित इस पखवाड़े में हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण प्रतियोगिता, हिंदी टंकण प्रतियोगिता, हिंदी हस्ताक्षर प्रतियोगिता, अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता, हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता और स्वरचित हिंदी कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

 

समापन समारोह का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह, संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ वाष्र्णेय, आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रो. रश्मि मल्होत्रा तथा प्रभारी अधिकारी राजभाषा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने राजभाषा प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों से सरकारी कामकाज में हिंदी भाषा का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए वर्षभर हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में प्रो. लतिका मोहन, प्रो. आशीष जैन, प्रो. स्मृति अरोड़ा, वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष एवं सूचना अधिकारी संदीप कुमार सिंह, डीएमएस डॉ. रवि कुमार, पीपीएस गौरव भारद्वाज, वरिष्ठ हिंदी अधिकारी शशि यादव, नीरज कुमार वर्मा, सुश्री स्वाति कैंतुरा, मोक्ष नामदेव सहित कई अन्य विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!