Blog

संत महापुरुषों का सानिध्य तन और मन को करता है पवित्र – साध्वी राधा मुनि 

 

हरिद्वार 30 दिसंबर (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द)। षड्दर्शन साधु समाज अखिल भारतीय सनातन धर्म द्वारा श्रीमहंत कृष्ण मुनि जी महाराज को महामंडलेश्वर पद पर विभूषित किया  साथ ही इसी अवसर पर साध्वी राधा मुनि महाराज को माई वाडे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर  श्रीमहंत चेतनानन्द महाराज ने कहा  कि हमारी ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा हमें संपूर्ण विश्व में श्रेष्ठ सिद्ध करती है क्योंकि इस भारत भूमि में कदम-कदम पर संत महापुरुष, धर्म  गुरु है जिनके सानिध्य से जान की कल्याणकारी  गंगा  बहती है। जिसका रसपान संपूर्ण विश्व कर अपने जीवन को धन्य करता है तथा अपने आप को ईश्वर से जोड़ता है।

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008  श्री कृष्ण मुनि महाराज ने कहा कि इस कलयुग में कठोर तपस्या करने की आवश्यकता नहीं  अपितु कुछ पल का सुबह शाम ईश्वर  भजन ही मनुष्य जीवन को सार्थक करने में सहायक है।

इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी राधा मुनि महाराज ने कहा  कि गुरु जनों की पावन संगत तन और मन दोनों को पवन कर देती है हमारे इस मानव जीवन को सत्य की राह दिखाते हुए ईश्वर के श्री चरणों की ओर ले जाते हुए हमारे जीवन को सार्थक कर देती है

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!