खाटू श्याम भजन संध्या में धार्मिक भजनों का देर रात तक भक्तों ने लिया आनंद, पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

इमरान देशभक्त
रुड़की। प्रेम नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम भजन संध्या में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे तथा पूजा-अर्चना की।भजन गायक शिवानी एवं राकेश शर्मा के भजनों व भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।भजन गायिका शिवानी के शानदार धार्मिक गीतों पर श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया तथा मंदिर प्रांगण में देर रात तक दोनों कलाकारों ने धार्मिक और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि भक्तजन देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।भजनों पर पुरुष,महिलाएं तथा युवा जमकर घूमते नजर आए।

धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम हमारी लोक परंपराओं को जीवंत रखने का काम करते हैं।सामूहिक रूप से मनायें जाने वाले ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा मजबूत होने के साथ ही सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण का संचार होता है।इस दौरान उनका पटका पहनाकर और राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विकस शर्मा,अभिमन्यु,विजेंद्र कश्यप,सतीश धीमान,राकेश शर्मा,हेमंत शर्मा, रचना कश्यप,पप्पू कश्यप, अनुराधा, मितुशी,ममता व सुमन आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे,वहीं दूसरी ओर लालकुर्ती स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।




