Blog

हरिद्वार में आप पार्टी का बढ़ता कुनबा देख गदगद हुए कलेर ,  विभिन्न  क्षेत्रों में किया प्रचार, शिप्रा  सैनी को जीताने की जनता से की अपील – संजय सैनी

हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी और जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने इस वार्ड की पार्षद प्रत्याशी जानकी के साथ वार्ड नंबर 39 लोढामंडी में डोर टू डोर प्रचार किया बहुत अच्छा सहयोग और समर्थन जनता का मिल रहा है इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही है जो जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की लड़ाई लड़ रही है और दिल्ली में बीजेपी में जिस तरीके से आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चल रही है जैसे महिलाओं को ₹2500 रुपए मानदेय,300 यूनिट मुफ्त बिजली उससे बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि आम आदमी पार्टी की नीतियां सही है और बीजेपी अन्य प्रदेश के मतदाताओं को सम्मान न देकर उनका अपमान कर रही है।

मेयर प्रत्याशी शिप्रा सैनी और संजय सैनी ने वार्ड नंबर 18 गोविंदपुरी, वार्ड न 19 खन्ना नगर में भी डोर टू डोर प्रचार किया विदित हो कि यह दोनों वार्ड सैनी के गृहक्षेत्र हैं जनता ने फूल बरसाकर माला पहनकर खूब सम्मान दिया इस अवसर पर अनीता बारगोली ,कमलेश शर्मा, पारुल चौहान, पुष्पा धीमान, मनोज धीमान, सुहान मलिक ,अर्चना बहुगुणा , श्रीमती कुशल, शशि सैनी, निशा सैनी, तनु भारद्वाज , रूपा भारद्वाज, आदि मौजूद रहे

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!