हरिद्वार

बुजुर्ग लोगों को टारगेट  कर मालिस के बहाने  ठगी करने वाले शातिर चोर को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून , हरिद्वार , रुडकी और ऋषिकेश क्षेत्र मे दे चुका है कई बारदातों को अंजाम, सोने के कंगन, अंगूठी, चूडी, चैन, लूटने के कई मुकदमे दर्ज पूर्व मे जेल जा चुका है सातिर ठग

कमल मिश्रा

हरिद्वार/ कनखल । दिनांक 13 जुलाई को  R.K मिशन रोड कनखल निवासी नरेश अरोड़ा द्वारा  कनखल पुलिस को तहरीर दी गई  कि  एक व्यक्ति  उनके  पास आया और मुझसे कहने लगा कि  मै मालिश का कार्य करता हूं तथा मेरे द्वारा मालिश किये कई लोग ठीक हो गये है । मुझसे उसने पूछा गया कि आपको भी शरीर में  कहीं  पर भी   दर्द तो नहीं है।  हाथ मे दर्द रहने की बात मैने भी बताई। तब फिर उस व्यक्ति ने  मुझको भी  मालिस करवाने को कहा गया।

नरेश अरोड़ा ने बताया कि मालिश से पूर्व अभि0 द्वारा हाथ मे पहना सोने का कडा निकलवाया और  फिर  बाहर जाकर नल मे बहते पानी से हाथ धो कर आने को कहा गया। मै  इतनी देर में हाथ धो कर बाहर आया तो वह  व्यक्ति मेरा सोने का कडा उठाकर भाग गया ।  तहरीर के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 246/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया ।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महोदय कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया ।  सैकडो सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के उपरांत दिनांक 28.07.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभि0 हंश कुमार पुत्र कंवरभान निवासी ग्राम उल्हेडा थाना कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को उल्हेडा गांव जाने वाले रास्ते से चोरी किये गये सोने के  कंगन जिसकी कीमत लगभग 6 लाख के साथ गिरफ्तार कर  न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा गया ।

शातिर चोर को गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से कनखल थाना प्रभारी  देवेन्द्र सिहं रावत,  व0उ0नि0 अनुज सिहं ,  उ0नि0 पुष्कर सिहं चौहान , हे0का0 194 जितेन्द्र शाह  का0 653 उमेद सिहं ,का0 407 सतेन्द्र रावत  टीम में मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!