Blog

राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि थे माखन लाल चतुर्वेदी 

कमल मिश्रा

हरिद्वार 4 अप्रैल

एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ तथा हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय कवि माखनलाल चतुर्वेदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कविता पाठ का आयोजन किया गया । राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि ,एक भारतीय आत्मा के रुप में विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी के साहित्यिक परिचय एवं उनकी प्रमुख कविताओँ का छात्र -छात्राओं द्वारा वाचन किया गया । बी ए की छात्रा डॉली ने ‘ पुष्प की आभिलाषा ‘ ,आरती ने, ‘ मरण ज्वार ‘ ,सौरभ सैनी ने ‘निशस्त्र सेनानी ‘ ,आरती ने ‘सौदा ‘ ,ऋतु ने ‘ अमर राष्ट्र ‘ आरती असवाल मे ‘कैदी और कोकिला ‘ खुशबू भारद्वाज ने ‘सिपाही ‘ ,श्वेता ने ‘दीप से दीप जले ‘ ,कंचन वर्मा ने ‘सागर खड़ा बेड़िया तोड़े ‘ एवं सागर ने ‘ मुक्त गगन है मुक्त पवन है ‘ का वाचन किया ।कार्यक्रम में डॉ० लता शर्मा ,डॉ० आशा शर्मा , डॉ० मोना शर्मा , डॉ० रेनु सिंह , डॉ० अनुरिषा एवं संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका रश्मि डोभाल ने सहभाग किया । छात्र छात्राओं में ममता मौर्य ,प्रिया प्रजापाति , जिया नरूला ,श्वेता,शालिनी तुषार , डॉली , लवी कुमार , तनुपाल, सिमरन ,सुशील ,रीतु,सागर ,खुशी ठाकुर ,साहिल , सिद्धार्थ , हरीश , विकास ,अंजलि ,महक , आकाक्षा , तनु, सपना , मानसी ,पूनम ,वन्दना चौहान , आरती आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!