Blog

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर मेयर किरण जैसल ने किए श्रद्धा-सुमन अर्पित

समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में पं. गोविंद वल्लभ पंत की महत्वपूर्ण भूमिका- किरण जैसल 

कमल मिश्रा 

हरिद्वार 10 सितंबर 2025।  भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती  पर देवपुरा स्थित पंत पार्क में पंत जी के मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई ।

इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी  के साथ  साथ एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और समाज सुधारक भी थे।  समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में पं. गोविंद वल्लभ पंत की महत्वपूर्ण भूमिका  निभाई ।

मेयर ने कहा कि   पंडित गोविंद वल्लभ पंत  जी का योगदान भारत देश के लिए अमूल्य रहा। हम सभी को भी उनके उद्देश्यों को अपने जीवन में उतारकर आगे बढ़ने का कार्य करना चाहिए यही उनके लिए एक सच्ची श्रंद्धाजलि होगी।

इस अवसर  पर  मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने पंत जी को श्रंद्धाजलि देते हुए  कहा कि आज के  युवाओं को पंत जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, और एक सही  दिशा में आगे बढ़ने की बात कही । यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!